फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   फांसी के फंदे पर झूलता मिला पहरेदार का शव

फांसी के फंदे पर झूलता मिला पहरेदार का शव

Tue, 06 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर झूलता मिला पहरेदार का शव
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ले में स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर के पास स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह नेपाल निवासी पहरेदार का शव फंदे से लटकता मिला। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नेपाल के अच्छाम जिले मिलख थाना क्षेत्र के बिदेवासिनी सरानी निवासी नृप बहादुर (42) पुत्र सूर्य खड़का करीब डेढ़ वर्ष पहले जिले में रोजगार के लिए आया था। वह बुंदेलखंडी निवासी रस्तोगी के पुराने मकान में रह कर मोहल्ले में पहरेदारी करता था। प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात पहरेदारी करने के बाद भोर में वह सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो लोग उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जनपद में रहने वाले नृप के अन्य साथियों को जानकारी दी। बाद में परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया। नृप बहादुर से फांसी क्यों लगाई। इसके बारे में किसी को नहीं पता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed