{"_id":"5a19bea34f1c1b4e718b5871","slug":"191511636643-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज धारक की पिटाई कर जबरन खोद रहे मनबढ़ बालू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लीज धारक की पिटाई कर जबरन खोद रहे मनबढ़ बालू
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मड़फा गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि मड़फा के चार आरोपी मेरी वैध लीज पर असलहे के बल पर जबरन अवैध खनन कर रहे हैं। विरोध जताने पर आरोपियों ने शनिवार को लाठी डंडा व राड से हमला कर घायल कर दिया। कहा कि दोबारा लीज पर आए तो जान से मार दिया जाएगा।
मफड़ा गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चुनार कोतवाली क्षेत्र के मड़फा गांव में उसकी पत्नी मीला देवी मेसर्स के नाम से खनन पट्टा आवंटित है। जिसमें सीमांकन के बाद उसमें खनन करा रहा था। 25 नवंबर को पूर्वाहन 11 बजे अपने लीज पर खनन कराने पहुंचा तो वहां पर चार लोग पोकलैंड से अवैध खनन करा रहे थे। जिसका विरोध जताने पर सभी मेरे पास आए और लोहे की राड से मारने पीटने लगे। इसके बाद अपने भाई से असलहा मंगवाकर लीज के आफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव में पहुंचे मेरे चालक को भी बंधक बना लिया। बताया कि आरोपी मनबढ़ है। हत्या के आरोपी भी है। यह लोग क्षेत्र में गुंडागर्दी करते हुए अवैध काम करते हैं। घायल ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।