{"_id":"5991ee094f1c1bfd188b474f","slug":"191502735881-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ के एक पूर्व अध्यक्ष, स्टैड कर्मी ने चिकित्सक को देर रात दौड़ा दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र संघ के एक पूर्व अध्यक्ष, स्टैड कर्मी ने चिकित्सक को देर रात दौड़ा दौड़ाकर पीटा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय के इमरजेंसी तैनात एक डाक्टर को रविवार की देर रात अस्पताल के स्टैंड कर्मियों व केबीपीजी कालेज के एक पूर्व अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। विवाद का कारण चोटी कटी एक महिला के इलाज को लेकर होना बताया जा रहा है। जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल रमेश यादव ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम गांव निवासिनी एक महिला की चोटी कटने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए लाया गया था। जिसके इलाज करने पर चिकित्सक ने कहा कि महिला अब ठीक इसलिए इसको घर ले जाइए। इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए और हंगामा मचाने लगे। कुछ देर बाद परिजन स्टैंड पर तैनात कुछ कर्मचारियों को बुलाकर ले आए जो विवाद करने लगे। चिकित्सक के अनुसार मामला बढ़ने पर स्टैंड कर्मियों ने केबीपीजी कालेज के एक पूर्व अध्यक्ष तथा उसके साथियों को बुलाकर चिकित्सक को बाहर बुलाकर उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटने लगे। जिससे चिकित्सालय में अफरा तफरी मच गई। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक स्टैंड कर्मी, मरीज के बेटे तथा एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष की तलाश रात भी करती रही लेकिन वह नहीं मिला।