{"_id":"5c6711f9bdec224c8b1affe0","slug":"181550258681-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलिया प्रमुख समेत 23 पर धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलिया प्रमुख समेत 23 पर धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। पुलिस ने ब्लाक प्रमुख हलिया सुरेश दूबे के अलावा भयोहू, भतीजे, ग्राम विकास अधिकारी, लिपिक, आपरेटर समेत 23 लोगों पर 28 प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में हेराफेरी कर 23 लाख 68 हजार रुपये का गबन करने का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारी हलिया दीन दयाल वर्मा की तहरीर पर शुक्रवार को की है।
हलिया ब्लाक के देवरी गांव निवासी रामशरण व चंद्रकला ने उपजिला मजिस्ट्रेट लालगंज अरविंद चौहान को शपथ पत्र के साथ शिकायत किया था कि हलिया ब्लाक प्रमुख सुरेश दूबे की सह पर ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 28 आवासों को अपात्रों को आवंटन कर दिया है। यहीं नहीं आवंटित किए गए आवासों के पैसे में भी हेराफेरी कर पूरी धनराशि को गबन कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम लालगंज ने ब्लाक के गजरिया, हलिया, बेलाही, मटिहरा आदि गांवों में प्रधानमंत्री आवास में की गई धांधली की जांच की। जांच में शिकायत सही पाया गया। पाया गया कि आवास बने ही नहीं और उसका पैसा निकाल लिया गया है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन को भेज दी। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख समेत इस मामले में जितनेे भी आरोपी है सभी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। खंड विकास अधिकारी हलिया की तहरीर पर 28 लाभार्थियों को आवास आवंटन की कार्यवाही तत्कालीन खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद यादव के समय की गई थी। एसडीएम द्वारा दी गई आंख्या के अनुसार गेंदा देवी निवासिनी गजरिया को आवास आवंटित किया गया था लेकिन खाता नंबर दुर्गावती पत्नी दिनेश का भरा गया है। वहीं दुर्गावती प्रमुख की भाभी हैं। प्रमुख की पत्नी अंजना प्रधान हैं। वहीं पात्र सरोजा देवी के नाम का आवास आवंटन कर भजीते संतोष कुमार का खाता नंबर देकर एक लाख 30 हजार रुपया गबन कर लिया गया। हलिया पुलिस ने खंड विकास अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर ब्लॉक प्रमुख हलिया सुरेश दुबे, ग्राम विकास अधिकारी विजय पाल मिश्र, बड़े बाबू विमलेश मिश्र, रामेश्वर मौर्य, दुर्गावती देवी, शुभम प्रमुख के भतीजे, सुशीला देवी कमल स्वरूप, सरिता देवी , राम शकल, नक्षत्र देवी, राधेश्याम, मंती देवी, कमली पान कली, उदय प्रसाद, राम नारायण, संगीता देवी, विनायक, राम लखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।