फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   झोलाछाप चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से हुई बच्ची की मौत

झोलाछाप चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से हुई बच्ची की मौत

Fri, 26 Apr 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक  के इंजेक्शन लगाने से हुई बच्ची की मौत
राजगढ़। चंदनपुर, खोराडीह में बुखार से पीड़ित चार वर्षीय मासूम की झोलाछाप के चक्कर में मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके पिता शिव शंकर भारती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
जानेारी के अनुसार मासूम बबिता को बुखार आने पर परिजन इलाज के लिए बुधवार की शाम चार बजे झोलाछाप के पास लेकर पहुंच गए। उसे देखने के बाद नीम हकीम ने सूई लगा दी। लेकिन इसके तत्काल बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत पर परिजन झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक और बच्ची के शव को लेकर अहरौरा थाने पहुंचे। थाने पहुंचे परिजन चिकित्सक के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की। गुरुवार की सुबह परिजनों ने अहरौरा थाने में जाकर झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शिवशंकर की तहरीर पर आरोपी एसीओ सिंह के खिलाफ औषधि नियंत्रण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed