फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन के सामने कूदकर युवक युवती ने दी जान

ट्रेन के सामने कूदकर युवक युवती ने दी जान

Tue, 09 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर युवक युवती ने दी जान

विज्ञापन

कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां रोड स्टेशन के पास सोमवार सुबह पांच सौ मीटर के अंतराल में ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक और युवती ने जान दे दी। खबर लगते ही पहुंचे युवती के परिजन बगैर किसी को कुछ बताए शव घर ले गए और दाह संस्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी माधोसिंह ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भदोही जनपद औराई थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी रंजीत पासवान (24) पुत्र गौरीशंकर सरोज पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह पांच बजे उसका शव देख गया। बताया जाता है कि वह कछवां पहुंचा और इलाहाबाद से बनारस जा रही विभूति एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। वह कछवां रोड क्यों आया था कैसे आया था यह पता नहीं चल पाया। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर पहुंची जीआरपी माधोसिंह ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। उसके जेब में मिले पर्स में रखे आधार कार्ड के चलते उसकी पहचान रंजीत पासवान के रूप में होने पर उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक यहां कैसे आया, यह किसी को पता नहीं था। इसी घटना स्थल से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी चंद्रबली यादव की पुत्री नीलम (25) ने भी सुबह करीब आठ बजे इलाहाबाद से वाराणसी जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनोें के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे नीलम के परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसके शव का दाहसंस्कार कर दिया। उधर, प्रभारी सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि कछवां रोड स्टेशन के माध्यम से पुलिस को पता चला है। लड़की के घर वालों से पूछताछ करने पर बताया गया कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पंचनामा करने के लिए कहा गया है। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन







ट्रेन के सामने कूदकर युवक, युवती ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed