{"_id":"5c6efb6ebdec22738335fb8a","slug":"161550777198-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव के पास गुरुवार की सुबह नहर में बहता हुआ एक शव मिलने से सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान मंगरु राम (40) पुत्र लालजी के रूप में कर परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान दिखने पर गोली मारने या धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
चुनार थाना क्षेत्र के शिवपुर (बगही) निवासी मंगरु राम पुत्र लालजी जो मजदूरी का कार्य करता है। चार दिन पूर्व से ही वह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। गेहूं की सिंचाई हेतु इन दिनों जरगो नहर खुली है। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण नहर की तरफ आए तो नहर में बहता हुआ एक युवक का शव दिखाई दिया। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अदलहाट पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निलवाया। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के छोटे भाई राजेंद्र ने अपने तहरीर में अपने भाई की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की बात कही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि राजेंद्र के अनुसार मृतक का ससुरालियों से मुकदमा चल रहा था। उस आधार पर तथा अन्य बिंदुओं पर जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।