फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बेला जंगल में अबूझ हाल में लगी आग, लाखों के पेड़ पौधे जले

बेला जंगल में अबूझ हाल में लगी आग, लाखों के पेड़ पौधे जले

Mon, 16 Apr 2018 11:19 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बेला जंगल में अबूझ हाल में लगी आग, लाखों के पेड़ पौधे जले
बेला जंगल में लगी आग
मड़िहान। क्षेत्र के बेला जंगल में सोमवार की दोपहर अबूझ हाल में आग लग गई जिससे विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा चलने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में कई पेड़ और पौधे जलकर नष्ट हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हवा कम होने पर ही पेड़ पौधों की हरी डालियों से पीटकर आग बुझाई जा सकती है।
विज्ञापन

चंदन वन गेस्ट हाउस के सामने भरपुरा बीट के जंगल में सोमवार की दोपहर एक बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे पहाड़ी को अपने आगोश में ले लिया और जंगल धू धू कर जलने लगा। आग की लपट लगने पर जंगली जानवर अपनी अपनी जान बचाकर भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार बेला जंगल में आग लगने की यह तीसरी घटना है। आग की इस घटना में लाखों के पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पौधरोपड़ में हुई गड़बड़ी उजागर न हो, इसके लिए जंगल में आग लगा दी गई होगी। जंगल में जिस स्थान पर आग लगी है वहां फायर ब्रिगेेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकती है। क्षेत्रीय वनाधिकारी मड़िहान रेंज ने बताया कि वह इलाहाबाद में हैं। घटना की जानकारी हुई है। कर्मचारी आग बुझा रहे हैं। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed