फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विधवा महिला को एक साल से बंधक बनाकर प्रधान कर रहा था दुराचार

विधवा महिला को एक साल से बंधक बनाकर प्रधान कर रहा था दुराचार

Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
विधवा महिला को एक साल से बंधक बनाकर प्रधान कर रहा था दुराचार
विज्ञापन

जमालपुर। चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बहाने बुला कर उसे एक स्थान पर बंधक बना कर ग्रामप्रधान एक साल से दुराचार कर रहा था। उस पर धर्म परिवर्तन करने व जमीन लिखने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। इसके लिए उसे उसे मारा-पीटा जाता था। यह बात प्रधान के चंगुल से किसी तरह छूट कर मायके पहुंची महिला ने अपने पिता को बताई तो उसने जमालपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामला चंदौली जनपद का है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी लड़की की शादी 12 वर्ष पूर्व चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला को दो बच्चे भी हैं। वर्ष 2013 में बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव का प्रधान पहुंचा और उसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने का वादा किया। एक दिन प्रधान ने उसे योजना का लाभ देने के लिए गांव के बाहर बुलाया। वहां से अपहरण करके चुनार के शिवशंकरी धाम और अहरौरा के भंडारी देवी दर्शन के लिए ले गया। वहां जबरन शादी करने लगा। मना करने पर मुगलसराय के एक स्थान पर ले गया और वहां बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ महीने बाद धर्म परिवर्तन और जमीन लिखने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगा। तीन दिन पूर्व किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली। मायके पहुंचने पर अपने पिता को घटना से अवगत कराया। युवती के पिता ने जमालपुर थाने में प्रधान के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed