{"_id":"596a65784f1c1bf7038b479c","slug":"131500145016-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर बाइक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर बाइक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस ने बीएचयू बरकछा में गार्ड के पद पर तैनात एक गार्ड को चोरी की तीन बाइकों के साथ शनिवार की सुबह क्षेत्र के सबरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बनारस से गाड़ियों को चुराकर मिर्जापुर जनपद के सबरी निवासी एक युवक को तीन हजार रुपये में बेचता था। आरोपी के विरुद्घ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। ये बाते सीओ नगर संजय सिंह ने शनिवार को कटरा कोतवाली में पत्रकारों को बताई।
सीओ नगर ने बताया कि कटरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की तीन बाइकों के साथ सबरी रोड पर खड़ा हैैैै। सूचना मिलते ही कटरा प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मोहित पटेल को गिरफ्तार किया। वह वाराणसी शहर के कबीर नगर इलाके का रहने वाला है। उसके पास से तीन बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह बीएचयू के बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। वाराणसी से मोटर साइकिल चुराकर सबरी निवासी शेरू को दे देता था। वह उसके पुर्जे और व नंबर प्लेट बदलकर उसे बेच देता था। शुक्रवार को आरोपियों को मिडिया के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कटरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीकांत राय, एसएसआइ योगेश यादव, एसआइ रामवचन सिंह यादव, एसआइ लल्लन खरवार, एसआइ रामबदन यादव आदि रहे।