फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बोलेरो से बरामद हुआ एक कुंतल किलो गांजा

बोलेरो से बरामद हुआ एक कुंतल किलो गांजा

Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो से बरामद हुआ एक कुंतल किलो गांजा
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर तिराहे से शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से एक कुंतल 22 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सीता राम पुत्र बाबूलाल निवासी मिठनेपुर खुटहन, जौनपुर और गुड्डू पुत्र हीरालाल निवासी कोलेपुर, दीदारगंज आजमगढ़ ने पुलिस को बताया कि वे कई बार ओडिसा से गांजा लाकर मिर्जापुर, जौनपुर व भदोही में गांजा बेच चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में बताया कि मुखबिर से पता चला कि दो तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद तीन टीम गठित की गई। शुक्रवार की रात टीमों ने अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर थोड़ी दूर पर बोलेरो को पकड़ लिया गया। तलाशी में बोलेरो की छत पर बनाए गए विशेष बाक्स से 50 पैकेट बरामद हुए जिसमें 122 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा के साथ सीता राम पुत्र बाबूलाल निवासी मिठनेपुर खुटहन जौनपुर और गुडडू पुत्र हीरालाल निवासी कोलेपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सफलता पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed