{"_id":"5a36c0864f1c1b001c8b9654","slug":"11513537670-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक गैंग को क्षेत्र के सबरी चौराहे के पास से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की तीन मोबाइल, पांच हजार रुपया नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। सभी के विरुद्घ चोरी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ये बाते सीओ नगर संजय सिंह ने रविवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पनदरिवा मोहल्ला निवासी अविनाश ने कोतवाली में तहरीर दिया था कि बाजीराव कटरा स्थित एक पैलेस में 14 दिसंबर को सगाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान उथनका मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो गया। इसके अलावा आवास विकास में करीब पांच माह पूर्व एक चोरी की घटना हुई थी। जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी थी। कटरा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक योगेश यादव, लालडिग्गी राजेंद्र प्रसाद ओझा, उपनिरीक्षक रामबचन यादव और बीर बहादुर चौधरी को रविवार की दोपहर सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ कुछ लोग क्षेत्र क सबरी चौराहे पर खड़े है। जानकारी होते ही सभी लोग पहुंचे और घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी कराई तो इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल, पांच हजार रुपया नगदी, व बाइक बरामद हुई। गरिफ्तार आरोपी वाहिद खां उर्फ करिया पुत्र अकील निवासी वासलीगंज गफूर खां की गली, बाबा उर्फ शंकर पुत्र बुई निवासी नारी बारी शंकर गढ़ इलाहाबाद शामिल है।