फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शौच के लिए गई महिला श्रमिक से दुराचार

शौच के लिए गई महिला श्रमिक से दुराचार

Wed, 01 May 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
शौच के लिए गई महिला श्रमिक से दुराचार
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात शौच के लिए गई श्रमिक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। युवती गेहूं की कटाई की मजदूरी करती है। अकेला पाकर गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। युवती ने मालिक के घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। जिसपर मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई चल रह है। गेहूं की कटाई करने झारखंड व मध्य प्रदेश से काफी संख्या में मजदूर राजगढ़ क्षेत्र में आए हुए हैं। सोमवार की रात युवती शौच के लिए सिवान की ओर गई थी। आरोप है कि अकेला पाकर गांव निवासी सोनू गुप्ता (28) पुत्र प्रेम गुप्ता ने युवती के साथ जबरदस्ती की। तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रात में ही युवती और उसके परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। परिजनों से मिली लिखित तहरीर पर पुलिस ने मड़िहान थाने में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछे जाने पर चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed