फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्टील शीट लदा ट्रेलर लेकर भागने वाला निकला अर्ध विक्षिप्त

स्टील शीट लदा ट्रेलर लेकर भागने वाला निकला अर्ध विक्षिप्त

Tue, 26 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्टील शीट लदा ट्रेलर लेकर भागने वाला निकला अर्ध विक्षिप्त
ड्रमंडगंज। स्थानीय बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतरैला राजा गांव के सामने स्थित बाबा ढाबा पर शनिवार की रात स्टील शीट लादकर खड़े ट्रेलर को लेकर भागते समय पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक बीमार है। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर के साथ पकड़ा गया राजापुर चित्रकूट निवासी जग्गू केवट पुत्र होरिल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बरौधा चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि उसके घरवालों ने राजापुर थाने में पहले से ही उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराने की जानकारी दी है। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, जग्गू पेशे से ट्रक चालक है। कुछ दिन पहले ट्रक चलाते समय कहीं हुए पथराव में जग्गू को गंभीर चोट लगी थी। तभी से उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया है।
विज्ञापन

दुर्जनीपुर गांव के पास शनिवार को ट्रेलर लेकर भाग रहे जग्गू को पकड़ लिया गया था। नगवां, थाना इटखोरी, जिला चतरा झारखंड निवासी चालक प्रीतम यादव जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट से ट्रेलर पर स्टील सीट लादकर मध्यप्रदेश के लिए चला था। शनिवार की रात साढ़े 12 बजे वह बाबा ढाबा के पास खाना खाने के लिए ट्रेलर सड़क के किनारे लगा रहा था कि बैक करते समय पीछे खड़े ट्रक में ट्रेलर के पिछले हिस्से से धक्का लग गया। धक्का लगने की आवाज सुनकर ट्रेलर चालक नीचे उतरकर उसका जायजा लेने लगा। इसी बीच एक अपरिचित व्यक्ति ट्रेलर पर चढ़कर चालक की सीट पर बैठ गया और ट्रेलर लेकर ड्रमंडगंज की ओर भागने लगा। सौ नंबर से सूचना प्रसारित होते ही लालगंज पुलिस द्वारा इसकी सूचना चौकी प्रभारी बरौधा को दी गई। पीआरवी टीम के साथ पुलिस ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed