{"_id":"5c76dfcbbdec225fe96d813b","slug":"111551294411-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का आपतिजनक फोटो पोस्ट करने वाला इमाम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम का आपतिजनक फोटो पोस्ट करने वाला इमाम गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल करने वाले इमाम के खिलाफ पुलिस ने लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने व सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आबिद हुसैन (27) पुत्र इस्लामुददीन निवासी दुर्गापुर थाना बौसी बसौटी अररिया, बिहार ने सोमवार को अपनी आईडी से प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया था। इसे फेसबुक पर देखने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोस्ट करने वाले के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। मालूम हुआ कि युवक बिहार का है और बनारस के किसी मौलवी के जरिये वह चुनार स्थित लाल दरवाजा मुहल्ले पर स्थित मदरसे में पढ़ाने के लिए करीब आठ वर्ष पहले आया था। इसके बाद वह लाल दरवाजा मोहल्ले में ही एक युवती से शादी कर यहीं रहने लगा। पिछले कुछ दिनों से वह नगर से सटे जलालपुर माफी गांव स्थित एक मस्जिद में इमाम के रूप में काम कर रहा है। जानकारी के बाद मंगलवार की रात भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उसे एक दुकान पर पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव की तहरीर पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, लोगों की भावनाओं को आहत करने, द्वेष भावना से प्रेरित होकर काम करने का मुकदमा दर्ज कर युवक को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी युवक का कहना है कि वह शौचालय गया हुआ था, तभी किसी ने मेरी आईडी से आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।