फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अरौरा में ट्रक व कार से 46 लाख का अवैध शराब बरामद

अरौरा में ट्रक व कार से 46 लाख का अवैध शराब बरामद

Sun, 09 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अरौरा में ट्रक व कार से 46 लाख का अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
अहरौरा। पुलिस, क्राइम ब्रांच व आबकारी टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाकर क्षेत्र के बरबकपुर गांव के पास से तस्करी कर ले जाए जा रहे अवैध शराब की बड़ी खेप ट्रक व इंडिका कार से बरामद की। ट्रक से 975 पेटी व इंडिका से 25 पेटी अवैध शराब विस्की बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 46 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान इंडिका कार सवार चार शराब तस्करों को भी पुलिस ने दबोच लिया। शनिवार देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ करती रही।

थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर को मुखबिर ने सूचना दी कि शराब तस्कर ट्रक से अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होेंने क्राइम ब्रांच, आबकारी विभाग व अदलहाट पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह क्षेत्र बरबकपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान पीछे से आ रहे इंडिका सवार तस्कर तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने इंडिका कार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर ट्रक से 975 पेटी व इंडिका से 25 पेटी पंजाब निर्मित रोमियो विस्की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक व इंडिका कार को कब्जे में ले लिया। वहीं, चार शराब तस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। आबकारी इंस्पेक्टर कुंवर विशाल ने बताया कि बरामद एक हजार पेटी अवैध शराब की अनुमानित कीमत 46 लाख रुपये है। पकड़ी गई शराब की कंपनी की जांच कराई जाएगी। तस्करों से पूछताछ की जा रही है। शराब का सैंपल लेकर मिलावटी होने की भी जांच कराई जाएगी। बिहार में शराब बंदी के बाद से हरियाणा व पंजाब निर्मित देशी एवं विदेशी मदिरा की तस्करी इस इलाके से बङे़ पैमाने पर की जा रहीं है। इसके पूर्व भी अहरौरा तथा अदलहाट पुलिस ने भारी मात्रा तस्करी कर ले जाए जा रहे अवैध शराब को बरामद किया है।
विज्ञापन












अहरौरा में ट्रक व कार से 46 लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed