फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   crime news

Mirzapur News: तमंचा के बल पर युवती को जबरन शादी करने पर मजबूर कर रहा युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
संतनगर थाना के एक गांव में तमंचा के बल पर युवती को जबरन शादी के लिए मजबूर कर रहे युवक को पुलिस ने शनिवार को पकड़कर जेल भेज दिया। शुक्रवार रात दस बजे थाने के सीयूजी नंबर पर एक गांव से फोन आया। युवती के पिता ने फोन पर बताया कि उसकी लड़की की शादी कही और तय थी। युवक ने दो दिन पहले लड़की के ससुराल फोन कर धमकी देकर शादी तोड़वा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात घर पर पहुंचकर तमंचा के बल पर जबरन युवती को अपने साथ शादी करने का दबाव बना रहा है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच की। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस पियूरी मोड़ पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को दौडाकर पकड़ा तो युवक के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया की राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवक शिवाजी चौहान तमंचा के बल पर संतनगर थाना क्षेत्र के एक युवती से जबरन शादी करना चाहता था। जिसे पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed