फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   crime news mirzapur

Mirzapur News: पत्नी को एंबुलेंस से अस्पताल भेज बाइक से जा रहे पति की हादसे में मौत

Sun, 14 Apr 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
crime news mirzapur
। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई गांव शुक्रवार की रात को प्रसव के दौरान मृत बच्चे के पैदा होने के बाद पत्नी को उपचार के लिए एंबुलेंस से भेजकर बाइक से अस्पताल जा रहे पति की हादसे में मौत हो गई। क्षेत्र के मालुआ गांव में पड़रिया मोड़ के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर शनिवार की सुबह पांच बजे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया। इसमें उसकी मौत हो गई, पत्नी अस्पताल में पति का इंतजार करती रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमोई गांव निवासी विनोद की पत्नी मीना आठ माह की गर्भवती है। शुक्रवार की देर रात मीना को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगा। उसी दौरान मीना ने बच्चे को जन्म दिया, जो मृत था। प्रसव के बाद मीना को बहुत दर्द हो रहा था। पति विनोद ने फोन कर 102 एंबुलेंस को बुलाकर पत्नी को मां के साथ पटेहरा पीएचसी भेजा। पति विनोद (36) बाइक से पीछे अस्पताल जा रहा था। वह पड़रिया मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से केला लाद कर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे साइड पर आ रहे बाइक सवार विनोद को टक्कर दिया। बाइक चालक विनोद ट्रक में फंसकर 20 मीटर तक घीसटता रहा। हादसे में विनोद का शव क्षत-विक्षत हो गया। ट्रक भी पेड़ से टकरा कर पलट गया था। परिजनों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक विनोद को तीन पुत्री रिमझिम, वर्षा, अनुष्का व एक पुत्र लड्डू है। विनोद दो भाइयों में छोटा व चार बहनों से बड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया की ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन

.........................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed