सक्तेशगढ़। गोल्हनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में शुक्रवार से कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अजीत पाल, विशिष्ट अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच चंदौली क्रिकेट क्लब और टीचर्स 11 के बीच हुआ। इसमें टीचर्स 11 ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। चंदौली की टीम 13 छक्का और पांच चौका की मदद से 12 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में उतरी टीचर्स 11 की टीम ने 11 ओवर, तीन गेंद खेल कर 125 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच आयोजक इंस पटेल ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीत पाल व विशिष्ट अतिथि चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह व मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह का अंगवस्त्रम् से स्वागत किया। इस दौरान शिवम केसरी, अभिषेक विश्वकर्मा, मुलायम यादव, सुनील केसरी, राज कुमार, ओम प्रकाश सिंह, सूर्य बली सिंह आदि मौजूद रहे।