फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Court typist dies after car overturns on roadside, family alleges rats bit her face in post-mortem house

Mirzapur News: सड़क किनारे कार पलटने से कोर्ट टाइपिस्ट की मौत, परिजनों का आरोप- पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने चेहरा काटा

Sun, 30 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Court typist dies after car overturns on roadside, family alleges rats bit her face in post-mortem house
विंध्याचल के अकोढ़ी के पास पलटी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- सोशल मीडिया
विंध्याचल। शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरा निवासी कोर्ट में टाइपिस्ट चंदन यादव (25) की कार अकोढ़ी गांव के पास पलटने से मौत हो गई। शुक्रवार रात एक बजे मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर ने चंदन यादव को मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। शनिवार की दोपहर दो बजे शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव देखकर चेहरे को चूहे के काटने का आरोप लगाया। पीएम हाउस में चंदन के चाचा ने आरोप लगाया कि पीएम हाउस में शव रखने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चंदन शुक्रवार रात को तीन साथियों के साथ कार से विंध्याचल के महोखर गांव मित्र के मेहंदी में शामिल होने गया था। रात को 12 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। कार भरुहना निवासी अमनदीप चला रहा था। चंदन गाड़ी में आगे बैठा था। कार विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने परिजनों को सूचना देकर चंदन यादव को लेकर विंध्याचल सीएचसी ले गए। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन दो भाई में बड़ा था। उसे एक पुत्री है। विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

........................................
आरोप पीएम हाउस में शव रखने की व्यवस्था ठीक नहीं
विंध्याचल सड़क हादसे में चंदन यादव के फुफेरे चाचा ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव उर्फ चंदू ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने की व्यवस्था ठीक नहीं है। शव को स्ट्रेचर पर रखा जाता है। रात को हादसे के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। उस समय चंदन के चेहरे पर चोट या घाव नहीं था। सुबह पोस्टमार्टम हुआ तो चेहरे पर आंख के नीचे घाव थे। देखने से लग रहा था कि चूहों ने काटा हो। पोस्टमार्टम हाउस में फ्रीजर न होने पर शव को स्ट्रेचर पर रखा दिया जाता है। शव रखने की व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉर्च्युरी से शव दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस आया है। शाम को पांच बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को दे दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर चूहा काटने का मामले की संभावना नहीं है। हादसे में मौत होने के बाद कुछ स्थानों पर चोट का तुरंत पता नहीं चलता। शव 10 से 12 घंटे रखे जाने पर सूजन आ जाती है। चूहा काटने का मामला नहीं है।


डॉ. सीएल वर्मा, सीएमओ
वर्जन
मंडलीय अस्पताल के मॉर्च्युरी में फ्रीजर में शव रखा जाता है। ऐसे में चूहा काटने की संभावना नहीं है। अगर परिजनों का आरोप है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी, मॉर्च्युरी के अंदर ऐसा हुआ है कि नहीं।

डॉ एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल

विंध्याचल के अकोढ़ी के पास पलटी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- सोशल मीडिया

विंध्याचल के अकोढ़ी के पास पलटी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed