{"_id":"5ecd48498ebc3e9066316ebe","slug":"councilors-postpone-the-strike-mirzapur-news-vns526729644","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने स्थगित किया धरना का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने स्थगित किया धरना का कार्यक्रम
विज्ञापन
चुनार। सभासदों ने मंगलवार को पालिका प्रशासन के विरुद्ध आयोजित धरने के कार्यक्रम को लॉकडाउन के नियमों के पालन की बात कहते हुए स्थगित कर दिया। पालिकाध्यक्ष से मामले में ठोस कदम उठाये जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि अधिशासी अधिकारी के कार्य व व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाया गया तो लॉकडाउन समाप्त होने के बाद संवैधानिक तरीके से धरना शुरू किया जाएगा।
सभासदों ने शनिवार को बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर बवाल काटा था। सभासदों का कहना था कि बैठक की सूचना के साथ आय व्यय की प्रति उपलब्ध कराने के बाद ही बैठक करायी जाय। बावजूद इसके बोर्ड कीबैठक आयोजित की गयी। जिससे अधिकांश सभासद बैठक में भाग नहीं लिये और कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद नाराज सभासद उसी समय धरने पर बैठ गये, जानकारी होने पर पुलिस पहुंची लेकिन धरना समाप्त कराने में नाकाम रही। मौके पर उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव पहुंचे। जिन्हें सभासदों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्रक सौंपा और धरने को समाप्त किया था। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद को 14 सभासदों ने पत्रक देकर मामले में ठोस कदम उठाये जाने की मांग किया है। जबकि बोर्ड की बैठक पुन: आयोजित करने के लिए 13 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष /अधिशासी अधिकारी को पत्रक देकर अविलंब बैठक कराने को कहा है। पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने 23 मई को कोरम के अभाव में स्थगित किये गये बैठक को उसी एजेंडे पर पुन: बुधवार को आयोजित करने के लिए अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह को निर्देशित किया है। यह भी कहा है कि एजेंडा सूचना के साथ सभासदों को आय व्यय के विवरण की प्रति भी उपलब्ध करायी जाय।