फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   coronavirus latest news of mirzapur

कोरोनावायरसः प्रसव के लिए अस्पताल आई महिला समेत छह संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus latest news of mirzapur
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें तीन चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर, विष्णुपट्टी, मुजेहरा कला गांव निवासी हैं, जो भदोही के एक कालीन कंपनी में काम करते हैं। चौथी रिपोर्ट नगर के पुरानी अंजही निवासी महिला की है जो अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी। पांचवां नगर के बथुआ और छठवां पैरिया टोला निवासी युवक की है। छह संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 105 पहुंच गई है। चार संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस समय सबसे अधिक मामले नगर क्षेत्र में बढ़ रहे है। पिछले चार दिनों से लगातार 21 कोरोना पाजिटिव मरीज मिल चुके है। गुरुवार को छह संक्रमित मिलने के बाद जिले में 100 का आंकड़ा भी पार कर गया। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को 401 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन की पाजिटिव बाकी की निगेटिव रिपोर्ट आई है। तीन की पाजिटिव रिपोर्ट भदोही से आई हे। चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णुपट्टी, हरसिंगपुर औरर मुजेहरा निवासी तीन लोगों की रिपोर्ट भदोही से पाजिटिव मिले है।
विज्ञापन

इसमें हरसिंगपुर और विष्णुपट्टी निवासी को आईसोलेशन में भर्ती करा दिया गया। हरसिंगपुर निवासी संक्रमित को ट्रेस किया जा जा रहा है। नगर के पैरिया टोला निवासी प्रसुता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचवा पैरिया टोला और छठवां बथुआ निवासी युवक को सेम्फोर्ड स्थित आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। गुरुवार को नगर के हाट स्पाट इलाके में और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्धों में 353 लोगों का सैंपल लिया गया। शुक्रवार को नए हाट स्पाट इलाकों में लोगों की जांच और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। गुरुवार को जिन चार लोगों की छुट्टी की गई। उसमें गनेशगंज, सिनहर कला, इमिलघाट, व नारघाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के पुरानी अंजही निवासी महिला बुधवार को गंभीरावस्था में प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल आई थी। उसका सैंपल लेकर ट्रू नाट मशीन से जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को प्रसव के बाद उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
मिर्जापुर। प्रसुता की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद दो दिन तक महिला अस्पताल बंद रहेगा। महिला अस्पताल अब रविवार को खुलेगा। सीएमएस डा. संजय पांडेय ने बताया कि संक्रमिता महिला को आईसोलेशन में भर्ती करने के बाद उसके संपर्क मेें आने वाले डाक्टर और अन्य 10 कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराया गया।
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी निवासी कोरोना संक्रमित बुुधवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद वह बीएचयू पहुंचे। वहां पर बताया गया कि बीएचयू में लेवल थ्री के मरीज ही भर्ती होंगे। इसके बाद डीडीयू अस्पताल में भर्ती होने के बाद एंबुलेंस को फोन लगाया। पर एंबुलेंस नहीं आया। संक्रमित ने सीएमओ मिर्जापुर को फोन किया। इसके बाद सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गई। स्वास्थ मंत्री ने सीएमओ को एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल सकी। इसके बाद वह अपने निजी वाहन से मिर्जापुर के सेम्फोर्ड के आईसोलेशन वार्ड में आए।
चील्ह। थाने क्षेत्र के हरसिंगपुर, विष्णुपट्टी, मुजेहरा कला में कोरोना पाजिटिव के मरीज मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। तीनों मरीज भदोही के एक कालीन कंपनी में काम करते हैं। 27 जून को कर्मचारियों का सैम्पल लिया गया था। गुराुवार की सुबह तीनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिले से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम दो को सेम्फोर्ड स्कूल के आईसोलेशन में भर्ती कराया गया है। मुजेहरा के मरीज का पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर पूछताछ करने में लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गाव में पहुंच कर हरसिंगपुर व विष्णुपट्टी गांव में 70 -70 लोगों का व मुजेहरा कला गांव में 55 ग्रामीणों का सैम्पल जांच के लिए लिया।
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमित मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एंबुलेंस से घर छोड़ा जाता था। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि अब रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको अपने साधन से घर जाना होगा। बताया कि पहले लाकडाउन लगा था तो साधन की समस्या थी। अब लाक डाउन नहीं है तो शासन ने छुट्टी होने पर घर जाने के लिए नया निर्देश जारी किया है। जिसके तहत अब अपने निजी वाहन से घर जाएंगे।

मिर्जापुर। जिले में इस समय 26 हाट स्पाट हो गए है। घंटाघर की समयवधि पूर्ण होने पर उसे हाट स्पाट से मुक्त कर दिया गया। इस समय इमलीघाट विंध्याचल, पांडेयपुर कछवां, नदिनी, घुरहूपट्टी, सेमरा चील्ह, साहबराम गोला चुनार,बेलतर बदली कटरा, अमानगंज, चेतगंज, बथुआ तिराहा, गैबीघाट, खैरा जिगना, लरवक कछवां, कैलाशपुरी कालोनी शहर कोतवाली, रामआग, तरकापुर, विजयपुरा, बसेवरा छानबे, सिनहर, लालडिग्गी रोड, पैरिया टोला, हरसिंगपुर, विष्णुपट्टी, शिवरानी मुजेहरा कला है।
-------
आईसोलेशन में-
मिर्जापुर-24
कुल केस-105
स्वस्थ हुए-71
एक्टिव केस-33
कुल मौत- एक
नए रोगी- छह
हाट स्पाट-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed