{"_id":"607addca674d637b634eadf4","slug":"corona-vindhyavasini-s-dham-closed-till-navratri-for-common-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मारः आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र तक बंद हुआ मां विंध्यवासिनी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की मारः आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र तक बंद हुआ मां विंध्यवासिनी का दरबार
Sat, 17 Apr 2021 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:38 PM IST
सार
बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए देश हित में पंडा समाज ने लिया निर्णय
सभी तीर्थ पुरोहितों ने जनकल्याण के लिए मां का हवन-पूजन किया
विज्ञापन
vindhyavasini mandir mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए श्रीविंध्य पंडा समाज ने निर्णय लिया कि आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र तक विन्ध्याचल मंदिर बंद रहेगा। भीड़ भाड़ होने पर संक्रमण बढ़ने की संभावना है इसलिए शनिवार की शाम मां के पूजन-अर्चन के बाद मंदिर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर शनिवार की दोपहर बारह बजे श्रीविंध्य पंडा समाज ने बैठक कर देश व समाज हित में निर्णय लिया गया कि माँ विंध्यवासिनी मन्दिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र की नवमी तक बंद रहेंगे। मंदिर में देश-विदेश से तमाम भक्त आते हैं। भीड़ भाड़ होने पर संक्रमण बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम संध्या आरती के पश्चात इसलिए माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन व माँ का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कोरोना जैसे महामारी को मिटाया जा सके। बैठक के दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, प्रशान्त द्विवेदी, गोतम द्विवेदी , गुंजन मिश्रा सहित पंडा समाज के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद है ।
विज्ञापन