{"_id":"609987dd8ebc3ed201115dfc","slug":"corona-patients-should-be-cared-for-properly-no-problem-cdo-mirzapur-news-vns5888956105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों की करें उचित देखभाल, न हो परेशानी: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों की करें उचित देखभाल, न हो परेशानी: सीडीओ
विज्ञापन
कछवां। मुख्य विकास अधिकारी ने कछवां स्वास्थ्य केंद्र व कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों और उनकी समस्याओं जैसी खबर को अमर उजाला ने रविवार की अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस सोमवार को सीएमओ संग सबसे पहले कछवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित गया जिन्हें चेतावनी दी। कोविड-पॉजीटिव व्यक्तियों के रजिस्टर में खामियां पाए जाने पर उन्होंने तत्काल इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा इस महामारी में चिकित्सक की भूमिका सर्वोपरि है। कोविड पॉजीटिव मरीजो का उचित देखभाल करें। सीडीओ ने पॉजीटिव पाए गए रोगियों को शतप्रतिशत कोविड किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा लॉकडाउन के बीच चुनाव व शादी ब्याह के चलते संक्रमितों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सको को सजग करते हुए कोविड जांच प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिया। कोविड केयर सेंटर (क्रिश्चियन हास्पिटल) में आने वाले मरीजों को ऑॅक्सीज की कमी बताकर टरकाने जैसे मामले की मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची मुख्य विकास अधिकारी ने कहा जिले में ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं हैं। उन्होंने कहा यदि दिक्कत हो तो ऑक्सीजन सिलिंडर बढ़ाए जाए। उन्होने सीएमओ से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिया। कहा कि यदि आवश्यक हो तो कोविड केयर सेंटर पर बेड संख्या बढ़ाते हुए प्रशिक्षित चिकित्सक तैनात किए जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज को इसके लिए कोई दिक्कत न हो अपने यहां पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर ली जाए जिससे एक खेप रिफलिंग होती रहे तो दूसरा खेप मरीजों के प्रयोग में ली जाए।