{"_id":"5f26e7764dcdf6055022df41","slug":"corona-in-mirzapur-33-corona-positive-including-pac-jawans-health-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mirzapur: पीएसी जवान, स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संक्रमित होने के बाद विधायक हुए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mirzapur: पीएसी जवान, स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संक्रमित होने के बाद विधायक हुए क्वारंटीन
Mon, 03 Aug 2020 12:23 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुुर जिले में रविवार को लगातार 35वें दिन पीएसी कर्मी, अस्पताल कर्मी पॉजिटिव मिले। 33 पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 865 हो गई है। रविवार को 11 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 349 हो गई है। एक्टिव केस 502 है। 335 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह के कोरोना पाजिटिव होने के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन में हो गए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों मां विंध्यवासिनी के धाम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दर्शन-पूजन करने के लिए आए थे। इस दौरान विधायक, प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही थे। नगर विधायक ने उन्हें रक्षा भी बांधा था। विधायक रत्नाकर मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष की सलाह पर स्वयं को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों को ग्राफ तेजी से बढ़ा रहा है। हाल ये है कि इस समय एक्टिव केस की संख्या 500 के पार हो गई है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को एक हजार 46 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 33 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है।
विज्ञापन
पॉजिटिव मिलने वालों में सरोई विजयपुर से एक महिला, बहेरा विजयपुर से एक पुरुष व एक महिला, कलना दुबे विजयपुर से एक पुरुष, घंटाघर से एक पुरुष व एक महिला, लालगंज बीडीओ कार्यालय से एक पुरुष, पक्का पोखरा से एक पुरुष, पीएचसी चुनार से एक पुरुष, लाल दरवाजा चुनार से पांच पुरुष व एक महिला संक्रमित मिली है।
करनैल गंज चुनार से एक पुरुष, इमिलियाचट्टी से एक पुरुष, चुनार से दो पुरुष, परमापुर से एक पुरुष, सेमरा चील्ह से एक महिला, बबुरा छानबे से एक, जिला अस्पताल से एक पुरुष, रतनगंज से दो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
39वीं वाहिनी परिसर से एक पुरुष, कछवां बाजार से एक महिला, आवास-विकास कालोनी से एक महिला, पड़रा हनुमान से एक पुरुष, नदेसर वाराणसी से दो पुरुष व एक महिला है। 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें वास्तु बिहार से दो पुरुष, कामता प्रसाद गली से एक पुरुष, डंगहर से दो पुरुष व दो महिला, घंटाघर से एक महिला, मुकेरी बाजार से एक महिला, टटहाई रोड से एक पुरुष, इमलहा से एक महिला है।