{"_id":"6440409c1db00e069405ae55","slug":"cooperative-societies-will-be-opened-at-the-village-level-mirzapur-news-c-20-1-162829-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ग्राम स्तर पर खोली जाएंगी सहकारी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ग्राम स्तर पर खोली जाएंगी सहकारी समितियां
विज्ञापन
मिर्जापुर। अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी सहकारी समितियां खोली जाएंगी। ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियां (बी-पैक्स) खोलने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।जिले में इस समय न्याय पंचायत स्तर पर 86 समितियां हैं। ऐसे में पहले से स्थापित समितियों को छोड़कर कुल 809 ग्राम पंचायतों में बी-पैक्स खोले जाने की बात बताई जा रही है। सहकारी समितियां खोलने के पीछे भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की सोच है कि ग्राम स्तर पर इसके खुलने से किसानों को खाद, बीज के लिए दूर-दराज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं समितियों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। एआर कोआपरेटिव विपिन कुमार सिंह ने बताया प्रमुख सचिव सहकारिता के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य शुरू कर दिया गया है।
उधर, योजना को मूर्त रूप देने के लिए जिला सहकारी विकास समिति का गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक/उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता विभाग संयोजक होंगे। इनके अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, अपर जिला मजिस्ट्रेट (राजस्व), मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, डिस्ट्रिक डेवलपेंट मैनेजर (डीडीएम) नाबार्ड, नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के प्रतिनिधि, नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के प्रतिनिधि, जनरल मैनेजर जिला दुग्ध संघ, मैनेजिंग डायरेक्टर जिला मत्स्य संघ के अलावा जिला विकास अधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।