{"_id":"69add5bc77850c53c2081ed4","slug":"contact-with-youth-studying-in-iran-lost-for-10-days-family-worried-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-149865-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ईरान में पढ़ रहे युवक से 10 दिनों से संपर्क टूटा, परिवार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ईरान में पढ़ रहे युवक से 10 दिनों से संपर्क टूटा, परिवार चिंतित
विज्ञापन
ईरान में फंसा सीखड़ क्षेत्र के रूदौली निवासी सैयद असद रजा।-सोशल मीडिया।
- 26 फरवरी को फोन पर घरवालों से बात हुई थी
सीखड़। ईरान में धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहे रुदौली गांव निवासी सैयद असद रजा (पुत्र सैयद रोशन अली) से परिजनों का 10 दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आखिरी बार 26 फरवरी को फोन से बात हुई थी लेकिन उसके बाद कोई बात नहीं हो पा रही है। परिजन चिंतित हैं।
पिछले तीन वर्षों से असद रजा ईरान में बीए करने के बाद धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहा है। तीन महीने के लिए वह घर आया था। फिर पढ़ाई के लिए ईरान चला गया है। अब 10 दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 26 फरवरी को उसकी घर वालों से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। युद्ध शुरू होने के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिजन की चिंता बढ़ गई है। परिजन सैयद असद रजा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। असद रजा के बड़े भाई सैयद यासिर रुदौली गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि माता और दो अन्य भाई नोएडा में रहते हैं। दोनों भाई नोएडा में ही नौकरी करते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि युद्ध से पहले नोएडा में रह रही माता से उनकी बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं मिल सकी है। परिवार के सदस्य सुरक्षित होने की खबर मिलने का इंतजार कर रहे हैं और संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।