फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Construction work of fire station started in Tehsil Headquarters Lalganj.

Mirzapur News: तहसील मुख्यालय लालगंज में अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Construction work of fire station started in Tehsil Headquarters Lalganj.
लालगंज। तहसील मुख्यालय लालगंज में अग्निशमन केंद्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। रविवार को खजुरी में अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए नींव की खोदाई का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

12 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र से लालगंज और हलिया क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
अग्निशमन केंद्र परिसर में आवासीय भवनो का निर्माण भी किया जाएगा। जिनमें केंद्र के कर्मचारियों का आवास के साथ ही कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
परिसर में पानी की आपूर्ति के लिए पहले ही बोरिंग कराई जा चुकी है। चाहार दिवारी का भी निर्माण किया जाएगा।
इस केंद्र की स्थापना को लेकर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से लंबे समय से मांग उठती रही। आग लगने की घटनाओं के दौरान मिर्जापुर या अन्य सुदूर केंद्रों से दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने के कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता था।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था से अब खेत, मकान व दुकानों आग की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा। संस्था के प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि अग्निशमन केंद्र एक वर्ष के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र वा 24 घंटे दो दमकल वाहन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed