फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congressmen provided support to Radhika, Congress's Priyanka Gandhi has taken cognizance of the case

राधिका को कांग्रेसजनों ने सहायता मुहैया कराई, कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने लिया है मामले का संज्ञान 

Wed, 13 May 2020 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 13 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Congressmen provided support to Radhika, Congress's Priyanka Gandhi has taken cognizance of the case
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

पैसे की दिक्कत के कारण दुश्वारियों के बीच गुजरात के सूरत से यहां घर आई राधिका मौर्य का मामला कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी के संज्ञान में आ चुका है। उनके निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने राधिका मौर्य से टांड गांव स्थित उसके आवास पर मुलाकात की। इन लोगों ने महिला को अनाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनको पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का निर्देश मिला है कि वह राधिका से मिलकर आर्थिक सहायता और अनाज उपलब्ध कराएं। बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को राधिका का हाल जानने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी और प्रतिनिधिमंडल के साथ राधिका से मिले और उनको सहायता दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने राधिका की राष्ट्रीय सचिव जुबेर खां से बात कराई। व्यस्त होने के कारण प्रियंका गांधी से बात नहीं हो पाई। वह बाद में बात करेंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राधिका ने आरोप लगाया है कि इस प्रकरण को लेकर अधिकारी उसको परेशान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed