{"_id":"64badaae7dd9d0cc8e0767e4","slug":"congress-sp-demanded-action-in-the-case-of-rape-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-2741-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस-सपा ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस-सपा ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर रहीं। समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसपी संतोष कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया, वहीं प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं ने मंडलीय अस्पताल में दुष्कर्म पीड़ित की मां से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीड़िता से न मिल पाने के बाद उसकी मां से मिले और मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मणिपुर से मिर्जापुर तक दुष्कर्म करने वालों को बचा रही है। उन्होंने केस को दबाने का आरोप लगाया। अजय राय ने जिला महिला अस्पताल जाकर दुष्कर्म पीड़िता का हाल-चाल लेने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन ने पीड़िता की हालत गंभीर होने का हवाला देकर उनको मिलने नहीं दिया। इस पर वे वहां मौजूद पीड़िता की मां से मिले और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार में भाजपा के लोग अत्याचार कर रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता विजय गुप्ता के भी घर अथवा उसके होटल पर बुलडोजर चलवाएं। ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसके खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अजय राय के पहुंचने से पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रशासन के लोग जुट गए थे। बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी वहां मौजूद रही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने भी चेतावनी दी कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस के लोग आंदोलन करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष अपने तय समय से करीब एक घंटा विलंब से जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनका स्वागत पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, दीपचंद जैन, राजधर दुबे, इमरान खान, छोटे खान, सुधाकर, विधि कुमार सिंह, जफर इकबाल, अर्चना चौबे, प्रियंका जैन, आयुषी शुक्ला, अर्चना मिश्रा आदि ने किया।
उधर, अजय राय ने अस्पताल में मौजूद मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल से भी मुलाकात की और पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीड़िता के उपचार में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही यह भी पूछा कि पीड़िता के लिए ऊपर से कोई दबाव तो नहीं है। प्राचार्य ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस दौरान सीओ सदर शैलेंद्र पांडेय, महिला थानाध्यक्ष रीता यादव, लालगंज थानाध्यक्ष ज्ञानुप्रिया, अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव व क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही।
उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालयके समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल होने के आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने तथा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने रामपुर ठाकुर दयाल गांव निवासी राजकुमार की मौत पुलिस प्रताड़ना से होने का आरोप लगाते हुए इस मामले का पर्दाफाश करने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग लालगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान को बचाना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लालगंज के ही रामपुर ठाकुर दयाल निवासी राजकुमार की पुलिस की प्रताड़ना से मौत हो गई थी। अभी तक इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप क्षेत्र में बारिश नहीं होने तथा नहरों में पानी नहीं आने के कारण सूखा पड़ने की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग की। प्रदर्शन में अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, परवेज खान, रोहित शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह पटेल, परवीन बानो, आदर्श यादव, रामजी मौर्या, चन्दन यादव, श्याम मोहन यादव, डाॅ. ध्रुवजी पाण्डेय, नागेन्द्र तिवारी, सतीश मिश्रा, अरशद अली, अमिताभ पाण्डेय, विजय मौर्या आदि शामिल रहे।