फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress's pledge against inflation and government

भाजपा राज में किसान, गरीब, मजदूर व व्यवसाई सभी त्रस्त

Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress's pledge against inflation and government
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में रविवार को चुनार में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की बीजेपी सरकार जनता एवं किसानों को गुमराह कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार महंगाई पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 2022 के चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा जब से बीजेपी की सरकार केंद्र एवं प्रदेश में बनी है। जनता को सिर्फ जुमला ही जुमला मिला है। यह सरकार न तो किसानों को खाद उपलब्ध करा पाती है और न ही उनके अनाज का दाम दे पाती है। महंगाई चरम पर है। गुलाब चंद्र पांडेय, राजेश मिश्रा ज्योति, आदित्य गुप्ता,पदयात्री, प्रतीक त्रिपाठी, अमरनाथ निषाद, सूरज नेताजी, राजेश साहनी, अरोरा, लव कुश भाटी आदि थे।
विज्ञापन

जिगना : विकास खंड छानबे में कांग्रेस की महिला प्रदेश सचिव अर्चना चौबे के नेतृत्व में रविवार को प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली गई। विजयपुर से गैपुरा तक जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपुर में अर्चना चौबे ने कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। किसान, गरीब, मजदूर व व्यावसायी सभी त्रस्त हैं। नगर अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि जनता भाजपा शासन से ऊब गई है। गोष्ठी को भूपेंद्र शुक्ल, रविशंकर तिवारी, शीतल उपाध्याय व रेखा देवी ने भी संबोधित किया। हलिया : क्षेत्र के मझियार इंदिरा वाटिका से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ का नारा बुलंद किया। इस दौरान राष्ट्रीय इंटक सचिव शशिभूषण दूबे, जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय, इश्तियाक अंसारी, डॉ. छविराज, अश्वनी दूबे, अशोक धरकार, सरोज देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed