{"_id":"623b6c1e5ccec865453f799c","slug":"complete-the-work-of-under-construction-roads-soon-mirzapur-news-vns6445866150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़कों का कार्य जल्द करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़कों का कार्य जल्द करें पूरा
विज्ञापन
पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारिओं के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करते मंडलायुक?
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरहिया स्थित शिविर कार्यालय में बुधवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार समीक्षा की। इस दौरान निर्माणाधीन सड़कों का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
समीक्षा में जिला पंचायत भदोही की गत वर्ष के नौ सड़कों निर्माण के सापेक्ष एक भी सड़क पूरा न होने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भदोही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तीन माह पहले भी इन सड़कों की स्थिति यही थी। उन्होने चेतावनी दी कि कार्य में तेजी लाएं और 31 मार्च तक सड़कों पूरा कराएं। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। भदोही में ही लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड द्वारा 43 सड़कों के निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष बताया गया कि 32 सड़कों का निर्माण पूर्ण करा लिया गया हैं। सोनभद्र में 71 के सापेक्ष 28 सड़कों का निर्माण पूर्ण बताया गया। मिर्जापुर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के 34 सड़कों के सापेक्ष 17 पूर्ण, निर्माण खंड-दो में लक्षित 45 मार्गों के सापेक्ष 11 सड़क पूरा किया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में 17 मार्गों के सापेक्ष 15 पूरा तथा जिला पंचायत के द्वारा 28 सड़कों के सापेक्ष मात्र 17 सड़कों को पूर्ण कराया जा सका हैं।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन सड़कों पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण किया गया है। उसे 31 मार्च तक शत प्रतिशत पूरा कराएं। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान मिर्जापुर में विभागीय मद-राजबहा अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 69.81 प्रतिशत प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियन्ता सिचाई एवं जल संशाधन से कहा कि सिल्ट सफाई का कार्य शत प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया। मनेरगा अंतर्गत नहरों की सील्ट सफाई भी कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
इनसेट
वसूली में विद्युत विभाग फिसड्डी
विद्युत विभाग की समीक्षा में सरकारी विभागों में विद्युत वसूली प्रतिशत में मिर्जापुर 27.58 प्रतिशत, भदोही 79.03 प्रतिशत और जनपद सोनभद्र 69.97 प्रतिशत हैं। मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी मिर्जापुर से समन्वय स्थापित कर सरकारी विभागों में बकाया बिलों की वसूली सुनिश्चित करायें। इसी प्रकार झटपट पोर्टल पर मर्जिापुर में 96, भदोही में तीन व सोनभद्र में 72 लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सेतु निगम, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ परिवार कल्याण, सामुदायिक शौचालयो एवं पंचायत भवन की पूर्णता के सापेक्ष शत प्रतिशत जियो टैगिंग की भी समीक्षा की गयी।
मंडलायुक्त ने जिले की कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण एुमार लक्षकार, जिलाधिकारी सोनभद्र टीके शिबु, जिलाधिकारी भदोही आर्यका अखौरी, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीधक सोनभद्र, भदोही, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चन्द्र, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र व भदोही के अलावा सभी मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।