फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the schemes on time: Anupriya Patel

योजनाओं को समय से पूरा करें: अनुप्रिया पटेल

Sat, 15 Jul 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Complete the schemes on time: Anupriya Patel
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई। बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं को समय से पूरा करें। कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चुनाव भी करीब हैं। विलंब न हो इसके लिए कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी मामले को लटकाती नहीं है। तुरंत निर्णय होता है। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब जनप्रतिनिधि शिकायत करें तो जांच के समय उनको भी मौके पर बुलाया जाय ताकि वे जांच से संतुष्ट हो सकें। केंद्रीय मंत्री ने सर्व शिक्षा अभियान की पिछली बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में ऐसे अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की कोविड के अतिरिक्त किसी भी परिस्थिति में मृत्यु हो जाने से बच्चे अनाथ हो गये हो। ऐसे बच्चों को चिन्हित करते हुये इस योजनान्तर्गत आच्छादित किया जाय, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। कहा कि दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेन लिपि की व्यवस्था एवं श्रवण बाधित बच्चों को स्पीच थेरेपी एवं श्रवण प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाय ताकि उन्हें बौद्धिक रूप से विशेष शिक्षण प्रदान किया जाय। कहा कि 44 स्पेशल एजूकेटर्स जो स्कूलों में जा रहे हैं या नही इसकी जांच कर सुनिश्चित कराया जाय। मिड डे मील योजना के तहत भुड़कुड़ा नरायनपुर में राशन सामग्री की जांच कराने एवं योजनांतर्गत रसोईयों का समय से भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री सड़क योजना के संबंध मेें सांसद राज्यसभा रामसकल के द्वारा कराये गये कार्यों की सूची तथा कार्य कराने से पूर्व उनसे अथवा अन्य जन प्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव प्राप्त करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि प्रायः जन सुनवाई के दौरान गलत बिलिंग की अधिकांश शिकायतें आ रही हैं। इनमें सुधार लाया जाय ताकि उपभोक्ता को इधर उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed