फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete preparations for flood protection

बाढ़ से बचाव की पूरी करें तैयारियां

Thu, 10 Jun 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Complete preparations for flood protection
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक कर सम्भावित बाढ़/अतिवृष्टि प्रबंध योजना बनाने की योजना की तैयारी की गई। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग से कहा कि जनपद मे बनाए जाने वाले सभी बाढ़ चौकियो को कर्मचारियों की तैनाती करते हुये सक्रिय किया जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक घटना/आपदा की जानकारी जन मानस तक तत्काल पहुॅचाने की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होने कहा कि सभी डैम/बन्धों पर अलार्मिंग सिस्टम अथवा पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाये ताकि मौसम विभाग, सिंचाई विभाग तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं उच्च तल के जनपदो अथवा शासन द्वारा बाढ़ के संबंध मे भेजी गयी चेतावनियों से संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से दिया जा सके। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि बाढ़ के पूर्व ही पशुओ के लिये चारा/भूसा की पर्याप्त व्यवस्था कर भंडारण कर लिया जाय। उन्होने यह भी कहा कि सभी बाढ़ चौकियो पर पशु पालन विभाग के कर्मचारियो की भी तैनाती की जायें। सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी तहसीलों मे कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुये उसे 24 घण्टा क्रियाशील किया जाये। जिससे कि बाढ़ आने पर तत्काल राहत कार्य किया जा सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी सभी जीवनोपयोगी दवाओ का किट तथा कीटनाशक दवाओ का छिड़काव के लिये पहले से ही सुनिश्चित करें। सहयोग के लिए स्वयं सेवी संस्थाओ का चयन किया जाए। जिला पंचायत परिषद के गंगा में चलने वाले नाव आदि की व्यवस्था कर लें तथा सभी नावों का परीक्षण कर लिया जाय। बैठक मे अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा नदी के खतरे का निशान जनपद में 77.724 मीटर है। एसडीएम सहित सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर व कंट्रोल रूम का नंबर क्रियाशील रहेगा। उन्होने यह भी बताया कि अभी बाढ़ की स्थिति नही है इस लिये एनडीआरएफ तथा चौपर की अभी कोई आवश्यकता नही है। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह, मड़िहान रोशनी यादव, लालगंज अमित कुमार शुक्ला, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, अधिशाषी अभियंता सिचाई, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed