{"_id":"60fda3de8ebc3e58125b6746","slug":"complete-all-work-in-two-days-mirzapur-news-vns602444013","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में पूरा करें सभी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में पूरा करें सभी कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने प्रस्तावित विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिले के आलाधिकारियों के साथ कॉरिडोर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कई जगह खामियों को देखकर नाराजगी जतायी और दो दिन के अंदर सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। पक्काघाट निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि सीढि़यों को और व्यवस्थित किया जाए। घाट के बाईं तरफ जाने वाली सीढ़ी की चौड़ाई कम मिली।
एक अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का मिर्जापुर संभावित दौरा है। इस दौरान विंध्य कारिडोर का शिलान्यास करने के साथ ही 240 करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन जुटा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने विंध्याचल का निरीक्षण किया व तैयारियों की समीक्षा की। पक्काघाट निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि सीढि़यों को और व्यवस्थित किया जाए। घाट के बाई तरफ जाने के लिए सीढ़ी कम चौड़ाई की है। उसकी चौड़ाई बढ़ाकर व्यवस्थित करने के लिए कहा। शिलान्यास तिथि पर बारिश की संभावनाओं को ध्यान में रखकर कॉरिडोर क्षेत्र की तैयारी करने का निर्देश दिया। घाटों के किनारों व गलियों में व्यू कट्स इत्यादि लगाकर उसको सुंदर स्वरूप प्रदान किया जाय।
इनसेट
न्यू वीआइपी और पुराने वीआईपी मार्ग व गलियों से मलबा हटाने की हिदायत
मंडलायुक्त ने न्यू वीआइपी तथा पुराने वीआईपी मार्ग सहित अन्य गलियों से मलबा को तत्काल हटाया के निर्देश दिए। मंदिंर के आस पास थाना विंध्याचल और नगर पालिका परिषद संयुक्त रूप से आवारा पशुओं को पकड़ने तथा बिजली विभाग को मार्ग मे आने वाले सभी खंभों तथा टूटे व लटके तारों को हटाने व दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। मंदिर परिसर तथा हवन कुंड की बेहतर सफाई का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार ने तीन दिनों पूर्व दिए गए निर्देशों का पालन न होने पर नाराजगी जताई। ़खासकर पक्काघाट पर अतिक्रमण न हटाये जाने को लेकर थाना प्रभारी को फटकार भी लगाया। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दो दिनों में ़खरीदी गई समस्त संपत्तियों में जो भी ध्वस्तीकरण का कार्य शेष रह गया है उसे पूर्ण करें। आवारा पशुओं को 29 तारीख तक पकड़कर बाहर भेजा जाय। नालियों की साफ सफाई में सुस्ती देखकर ईओ नगरपालिका को भी फटकार लगाई। मन्दिर के समीप पहुँच रहे वाहनों पर भी नाराजगी जताते हुए पुलिस विभाग को हिदायत दी कि समस्त वाहनों को 200 मीटर पूर्व ही रोकने का प्रबंध करें। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा को लेकर डबल अवरोधक जाली सहित बैरीकेटिंग लगाने का निर्देश दिया । पटेंगरा चैराहा से विन्ध्यवासिनी मन्दिर तक समूचे मार्ग पर अवरोधक में जाली लगाना होगा । जिससे बल्लियों के बीच अथवा नीचे से पशु इत्यादि प्रवेश न करें।