फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   communicable disease control campaign launched in mirzapur

कोरोना से बचें, घरों में साफ-सफाई रखे, जल जमाव न होने दें

Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
communicable disease control campaign launched in mirzapur
मिर्जापुर। संचारी नियंत्रण अभियान का बुधवार को मंडलीय अस्पताल में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मंडलीय अस्पताल से निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण कर वापस अस्पताल लौटी। नगर विधायक ने कहा कि गांव, क्षेत्र व जनपद को रोगमुक्त कराने के लिए सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की आवश्यकता है, जिससे अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके। सभी लोग रोगमुक्त और स्वस्थ हो सके। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफलता के कारण वेक्टर जनित रोग जैसे प्राण घातक बीमारियों में काफी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने कहाकि कोरोना की तरह ही हम संचारी रोगों से भी डटकर मुकाबला करेंगे। मास्क और दो गज की दूरी वायरस कोविड 19 से ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से भी मुक्ति दिलाएगी। जागरूकता व आम जनमानस के सहयोग से ही वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सका है। सभी जनमानस से अपेक्षा है कि घरों में साफ-सफाई रखे एवं जल जमाव न होने दें, सोते समय मच्छर दानी का प्रयाग करें। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देष्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास, नगर विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन, शिक्षा, चिकित्सा , सूचना विभाग, दिव्यांग जन कलयाण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग के समन्वय से चलाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डा. निलेश श्रीवास्तव ने संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी नागरिकों से साफ-सफाई से रहने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed