{"_id":"61afb4d71dc4b01f656e140c","slug":"commisionar-inspection-mirzapur-news-vns6266766108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर राजकीय निर्माण निगम द्वारा नियुक्त प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीयों के साथ- साथ आगन्तुक श्रद्धालुओं के मूल सुविधाओं का सम्पूर्ण ख्याल रखें । बिजली , पानी , नालियां व साफ सफाई की असुविधा के चलते स्थानीयों को अतिरिक्त पीड़ा न सहन करना पड़े। अत्यंत आवश्यकता की स्थिति में ही बिजली पानी की सप्लाई बंद हो। यह कॉरिडोर कार्य स्थानीयों की सहयोग से ही निर्माण की स्थिति तक पहुँच पाया है। जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार ने कहा कि कार्य के आरम्भ में कुछ कारणों के चलते अवश्य विलंब हुआ है पर कार्यारंभ के पश्चात अभूतपूर्व तीव्रता के साथ कॉरिडोर कार्य चलेगा । मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी के आगमन के पूर्व नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह के नेतृत्व में कॉरिडोर कार्य करने वाली कम्पनी राजकीय निमार्ण निगम की टीम , बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज यादव , नायब तहसीलदार , पीडब्लूडी के एई व जेई , नगरपालिका अधिशासी अधिकारी , पर्यटन अधिकारी , राजस्व विभाग , कोतवाल विन्ध्याचल नीरज पाठक ने कॉरिडोर के लिए खरीदी गई समस्त भूमि का अवलोकन किया । भ्रमण के दौरान पुरानी वीआईपी , परिक्रमा पथ , न्यू वीआईपी मार्ग , पक्काघाट गली , कोतवाली गली , बरतर तिराहा इत्यादि स्थानों का निरीक्षण कर परकोटा इत्यादि के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया । लोगो से यह भी अपील की गई कि सभी लोग अपनी सीमा के अंतर्गत ही अपना निर्माण कार्य करें। कॉरिडोर प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि कार्यारम्भ अत्यंत शीघ्र हो जाएगा । काम शुरू करने के लिए 15 करोड़ रुपया प्राप्त हो चुका है ।