फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi in Mirzapur worship in Vindhya Dham Two days before Navratri 2022

CM Yogi in Mirzapur: नवरात्र से दो दिन पहले सीएम योगी ने विंध्य धाम में लगाई हाजिरी, कॉरिडोर का किया निरीक्षण

Sat, 24 Sep 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

नवरात्र से दो दिन पहले  शनिवार को सीएम योगी ने विंध्य धाम में हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी की दर्शन-पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन
CM Yogi in Mirzapur worship in Vindhya Dham Two days before Navratri 2022
विंध्याचल मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर मिर्जापुर पहुंचे। नवरात्र से दो दिन पहले सीएम योगी ने विंध्य धाम में हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी की दर्शन-पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के गर्भगृह में माता के चरणों में नारियल, चुनरी, माला और फूल अर्पित किया।

विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए परिसर से बाहर निकले। विंध्य कॉरिडोर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया। नक्शे के माध्यम से इंजीनियरों ने उन्हें जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के उपरांत सीएम योगी मंडलायुक्त सभागार पहुंचे। विकास कार्य की समीक्षा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवा विधायक डॉ विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi in Mirzapur worship in Vindhya Dham Two days before Navratri 2022
विंध्याचल में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर मां विंध्यधाम में पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से कराए जा रहे बैरिकेडिंग, न्यू वीआइपी, पुरानी वीआइपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग समेत सभी इंतजाम किया गया था।

छह माह में पूरा कराएं विंध्य कॉरिडोर के कार्य

विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। अधिकारियों से कहा कि हर हाल में  छह महीने में कार्य पूरा कराएं। विंध्य कॉरिडोर की प्रगति एवं नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि कारीगरों व मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए तीन शिफ्टों में कार्य कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि समय व गुणवत्ता का ध्यान दें। जिला प्रशासन से समय-समय पर कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले पत्थर तराशने के लिए विंध्याचल में ही वर्कशाप लगाने का सुझाव दिया।

नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। कहा कि मिर्जापुर और पूरे विंध्याचल मेला क्षेत्र में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराएं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed