फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clubs work to make people aware of social responsibility

सामाजिक दायित्व के प्रति सचेत करने का काम करते है क्लब

Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clubs work to make people aware of social responsibility
मिर्जापुर। रोटरी क्लब विंध्याचल का शपथ ग्रहण समारोह लाल डिग्गी स्थित मिलन पैलेस में शनिवार की रात को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी उपस्थिति में रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष पद की शपथ संजय सिंह गहरवार और सचिव पद की शपथ मयंक गुप्ता ने ली। साथ ही रोटरी की युवा शाखा रोटरेक्ट क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष पद की शपथ अपूर्वा शुक्ला और सचिव आदित्य सिंह ने ली।
विज्ञापन

संजय सिंह गहरवार को शपथ एजी रोटेरियन अजय जायसवाल व रोटरेक्ट के अध्यक्ष अपूर्वा शुक्ला को डीआरआई सचिन उपाध्याय ने शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मंडलाआयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि रोटरी क्लब जैसे संस्थान लोगों को उनके सामाजिक दायित्व के प्रति सचेत करते हैं। ऐसी संस्थाओं से समाज के अंदर रचनात्मक कार्यों को गति मिलती है। कहा कि वंचितों के प्रति इस संस्था की संवेदनशीलता की भावना वेलफेयर स्टेट की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करती है। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा की रोटरी क्लब विंध्याचल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। सभी टीम भावना के साथ समाज के अंदर सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत होकर सेवा के उच्च आदर्शों को स्थापित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। एजी रोटेरियन अजय जायसवाल ने रोटरी क्लब विंध्याचल के बारे में विस्तार से बताते उसके विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला।7सचिव मयंक गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब विंध्याचल आने वाले समय में मिर्जापुर के अंदर जनसेवा का अप्रतिम उदाहरण पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed