फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds remained, yet the temperature increased by two degrees

Mirzapur News: छाए रहे बादल, फिर भी दो डिग्री बढ़ गया तापमान

Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained, yet the temperature increased by two degrees
मिर्जापुर। मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सुबह आसमान साफ था लेकिन इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। इसके बावजूद दो डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया। वहीं, आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका से चिंतित किसान कटाई-मड़ाई में जुटे रहे।
विज्ञापन


खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को मौसम की मार से बचाने के लिए किसानों ने तेजी से फसल की कटाई शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिक आगे भी बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार जता रहे हैं। सुबह अचानक मौसम में हुए परिवर्तन देख किसान दिनभर फसलों के कटाई और मड़ाई कार्य में जुटे रहे। आसमान में छाए बादलों के बीच तापमान में बुधवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बीएचयू के साउथ कैंपस के कृषि वैज्ञानिक डाॅ: श्रीराम सिंह ने कहा इस समय बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा है। ज्यादातर फसलें खेतों में पककर पूरी तरह से तैयार हैं। यदि बारिश हुई तो भले ही बोई सब्जियों या उर्द-मूंग को फायदा होगा लेकिन खेत और खलिहान में मड़ाई के लिए काट कर रखे गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलों का नुकसान हो सकता है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया एक-दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed