फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City streets turned saffron, procession took place

Mirzapur News: भगवामय हुईं नगर की सड़कें, निकली शोभायात्रा

Thu, 18 Jan 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
City streets turned saffron, procession took place
मिर्जापुर। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को नगर में जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे और भगवा झंडे से पूरा नगर राममय हो दिखा।
विज्ञापन

संस्कार भारती के नेतृत्व में संघ विचार परिवार की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में पूरे मार्ग पर वंदे मातरम, जय श्रीराम का लोग जयकारा लगाते रहे। शोभायात्रा से पहले त्रिमुहानी स्थित रामलीला मैदान में राम दरबार की आरती उतारी गई। इसके बाद वहां से शोभायात्रा प्रारंभ होकर बसनही बाजार, घंटाघर, पेहटी का चौराहा, डंकीनगंज, शिव इंटर कॉलेज, प्रेम भवन, पंसारी टोला, खोवा मंडी, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, धुंधी कटरा होते हुए पुन: त्रिमुहानी पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान राम के जीवन चरित्र से जुड़ी आठ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इनमें सबसे पहले गणेश जी, श्रीराम का शबरी से मिलन, निषाद राज गुहा से संवाद, विश्वामित्र से धनुष विद्या सीखने, वशिष्ठ जी द्वारा विद्या अध्ययन, अशोक वाटिका में माता जानकी हनुमान संवाद तथा राम दरबार की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों के पास बैठे कलाकार भजन-कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल पुरुष एवं महिलाएं केसरिया और पीले रंग का परिधान और साफा बांधे हुए थीं। साथ ही हाथों में जय श्रीराम अंकित भगवा ध्वज लेकर चल रही थीं। मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मातृ शक्तियों का नगरवासियों ने स्वागत किया। आतिशबाजी भी की गई। निमंत्रण को स्वीकार करो, अब सबको अयोध्या चलना है और जय बजरंगी जय हनुमान आदि का उद्घोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नगरवासियों से अपील की कि वे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान निकटस्थ मंदिरों पर 22 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाले अनुष्ठान में शामिल हो। साथ ही अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखें। शोभायात्रा में संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष विद्या भूषण दुबे , विभाग प्रचारक प्रतोष, जिला प्रचारक धीरज, जिला कार्यवाह चंद्रमोहन के अलावा रामचंद्र शुक्ला, माया पांडेय, कृष्णमोहन गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed