{"_id":"6855b2d1cdc5af51b00c7ef7","slug":"city-roads-should-not-be-dug-until-rainy-season-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135487-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरसात तक न खोदी जाएं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरसात तक न खोदी जाएं शहर की सड़कें
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। बारिश के मौसम में सड़कों की खोदाई पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। इस पर सीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि बरसात तक किसी हालत में सड़कों की खोदाई नहीं होनी चाहिए।
आईआईए अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल ने कहा बारिश के मौसम में जगह-जगह खोदी गई सड़कों की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। कई जगह सड़कें धंस गई हैं, जिससे व्यापारियों के गोदामों तक वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। खराब सड़कों के चलते आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं।
उद्यमियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व जल निगम से जुड़े अधिकारियों से कहा बरसात तक किसी भी दशा में सड़कों की खोदाई नहीं होगी। सीडीओ ने पहले जहां सड़कें खुदी हो यदि कार्य पूरा हो गया हो तत्काल उसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में उद्यमियों में इंडस्ट्रीज का मुद्दा उठाया। उद्यमियों ने हनुमान पड़रा की जगह कहीं अन्य स्थान उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। बैठक में संयुकत आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, आईआईए के मंडली सचिव मोहनदास अग्रवाल, कल्याण अग्रहरि, मिर्जापुर दरी एवं कार्पेट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष बुधिया सहित बिजली, बैंक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।