{"_id":"577965e14f1c1bc0047f9b61","slug":"chunar-poor-rains-in-the-area-without-electricity-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ट्रांसफार्मर खराब चुनार क्षेत्र में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ट्रांसफार्मर खराब चुनार क्षेत्र में बिजली गुल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पिरल्लीपुर पावर हाउस का 132 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को इलाके में हुई तेज बारिश के चलते खराब हो गया। बिजली कटौती के चलते नगर क्षेत्र सहित 30 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। स्थानीय लोगों को बिजली कटौती के चलते खासी परेशानी हुई। बिजली कटौती के चलते रोजेदारों को भोर में पानी नही मिल पाया और उनको सहरी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली कटौती के कारण लोगों में रोष दिखा।
चुनार तहसील क्षेत्र में पिरल्लीपुर पावर हाउस से क्षेत्र के नगर सहित 30 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन तेज बारिश के चलते शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिसके चलते पूरी रात बिजली कटी रही। बिजली कटौती के चलते उमस और भीषण गर्मी से नगरवासी पूरी रात करवट बदलते रहे।
बिजली कटौती से चुनार के नगर और लगभग 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार दोपहर बाद किसी प्रकार विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो लोगाें ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को पानी मिल सका।
विज्ञापन
बता दें कि चुनार में पेयजल आपूर्ति विद्युत आधारित है, वैसे भी अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल है। बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिक डा. सत्यवान श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, राम राज पटेल, वसीम राइन, यासिन राइन ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली समस्या को पटरी पर लाने की मांग की है।