फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chunar police brought the girl who was sold in Rajasthan

Mirzapur News: राजस्थान में बेची गई युवती को चुनार पुलिस लेकर आई

Thu, 31 Oct 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Chunar police brought the girl who was sold in Rajasthan
चुनार। उस्मानपुर मोहल्ले से आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र की लापता युवती को चुनार पुलिस ने राजस्थान में पकड़ा है। पुलिस बुधवार को उसे लेकर वापस चुनार लौटी। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

युवती के भाई का आरोप था कि उसकी 26 वर्षीय बहन एक नेटवर्किंग कंपनी में काम करती थी। तीन साल से चुनार के उस्मानपुर मोहल्ले में किराए के मकान रहती थी। सात महीने पहले उससे अचानक बातचीत बंद हो गई। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि कुछ लोगों ने सात माह पहले उसे कही अन्य प्रांत में बेच दिया है। राजस्थान में बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके भाई ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन दो सप्ताह तक कोई कार्रवाई न होने पर उसने बीते 23 अक्तूबर को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी से मिलकर मामले से अवगत कराया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मुकदमा दर्जकर युवती की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान के लिए रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह राजस्थान गई पुलिस युवती को अभिरक्षा में लेकर चुनार कोतवाली पहुंची। युवती का मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष ले जाया गया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने राजस्थान के सीकर जनपद के श्रीमाधवपुर के रहने वाले बाबूलाल, मिर्जापुर जिले की रिया व राजू के खिलाफ मानव तस्करी, किसी महिला को जबरदस्ती शादी के लिए विवश करने, अपहरण आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि युवती को पकड़ लिया गया है। मेडिकल के बाद बयान के लिए उसे मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed