फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children will collect fees when parents ask

बच्चे पूछ रहे पापा कब जमा होगी फीस

Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यवसायियों पर लगाए गए एक्साइज टैक्स के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल से सराफा कारीगर बेकाम के हो गए हैं। सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर की ओर से चल रहे सराफा व्यवसायियों के हड़ताल के कारण कारीगरों को कोई काम नहीं मिल रहा है, जिसके चलते उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


रोज कमाकर खाने वाले कारीगरों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके बच्चे अब यह पूछने लगे हैं कि पापा आखिर फीस कब जमा करेंगे।  


आल इंडिया सराफा व्यापार एसोसिएशन एवं उ.प्र. सराफा व्यापार एसोसिएशन के आहवान पर सराफा व्यवसायियों के चल रहे हड़ताल के 15 वें दिन कारीगरों में मायूसी छाई रही। कामकाज विगत 15 दिन से ठप होने से सराफा कारीगरों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन



कारीगर रोज इसी उम्मीद के साथ निकलते हैं कि शायद आज काम चालू हो जाए, लेकिन हड़ताल जारी होने के कारण कोई काम नहीं मिल रहा है, ऐसी स्थिति में जब सांयकाल कारीगर अपने घरों को जाते हैं तो बच्चे पूछते हैं कि पापा जी आखिर स्कूल की फीस कब जमा करेंगे, यह सुनकर कारीगरों की आंखें नम हो जा रही हैं। नगर के बसनही बाजार, बड़ी माता की गली, चुन्नी मुन्नी की गली, नबालक का तबेला, पसरहट्टा बाजार एवं गणेशगंज में बड़ी संख्या में सराफा कारीगरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़री के मोहनपुर निवासी सराफा कारीगर होरीलाल गुप्ता ने बताया कि अचानक हड़ताल  हो जाने के बाद कुछ दिन तो  चल गया, लेकिन अब घर-गृहस्थी चलाने के लिए कर्ज लेना पड़   रहा है। नगर के बसनही बाजार स्थित चुन्नी मुन्नी की गली निवासी कारीगर गोकुल प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों का जो पुराने व नए गहनों की जुड़ाई, सफाई व मरम्मत का करके जो मजदूरी मिलती है, उसी से भरण पोषण होता है, लेकिन सराफा का काम बंद होने से परिवार के भरण-पोषण में काफी परेशानी हो रही है।




नगर के भटवा की पोखरी निवासी कारीगर नंद लाल ने बताया किसी तरह कर्ज लेकर काम निकाला जा रहा है, अगर यही हाल रहा तो आने वाला होली का त्योहार भी काफी फीका रहेगा, जिसका असर परिवार पर पड़ेगा। नगर के बड़ी माता की गली स्थित इंदर यादव घर से यही उम्मीद लेकर से निकलते हैं कि आज शायद दुकान खुल जाए और काम आगे बढ़े, लेकिन शाम को वापस निराश होकर ही घर जाना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed