फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children took out a rally to make their parents aware

Mirzapur News: बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरुक

Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Children took out a rally to make their parents aware
मिर्जापुर। स्कूल चलो अभियान के तहत सिटी विकास खंड के खजुरी कंपोजिट विद्यालय व पहाड़ी विकास खंड के कफसौर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन

खजुरी में प्रधानाध्यापिका प्रमिला भारती के नेतृत्व में रैली गांव के विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर स्कूल से वंचित बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रेरित किया।हांथ में स्कूल चलो अभियान से युक्त बैनर, पोस्टर व तख्तियां लिए बच्चे नारे लगाते हुए गांव के ब्राह्मण बस्ती, प्रजापति बस्ती, गुप्ता बस्ती के अलावा अल्पसंख्यक बस्तियों का भ्रमण किया। नेहा गुप्ता, सपना गोयल, अनामिका दुबे, लता भट्ट, असलम खान, शमीम बाानों के अलावा सभी छात्र व छात्राएं शामिल रहे। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय कपसौर,पहाड़ी के विद्यालय परिवार द्वारा संचारी रोग उन्मूलन अभियान तथा स्कूल चलो अभियान की संयुक्त रैली निकाली गई। स्वास्थ्य और शिक्षा के नारों के साथ रैली ने विद्यालय के सेवित क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जन जागरण किया। प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मनीष कुमार दुबे, विजयी पाल , दुलारी देवी सहित दर्जनों अभिभावकों ने रैली में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed