फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children showcased their talent on Maharaja Agrasen Jayanti.

Mirzapur News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent on Maharaja Agrasen Jayanti.
प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाले बच्चों के साथ समिति के सदस्य व अ​विभावक, स्रोत संस्था
मिर्जापुर। श्री अग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से श्रीश्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की 515वीं जयंती सप्ताह के तहत रविवार को जलेबी दौड़ और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

जलेबी दौड़ में तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में हुई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जलेबी दौड़ में बच्चों ने जलेबी खाने के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद अभिभावकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों, अभिभावकों और समाज के लोगों का आभार जताया।

संयोजक प्रवीन अग्रवाल, आशीषकांत अग्रवाल, नितेश अग्रवाल और निखिल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मंत्री पियूष अग्रवाल समेत समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाले बच्चों के साथ समिति के सदस्य व अविभावक, स्रोत संस्था

प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाले बच्चों के साथ समिति के सदस्य व अविभावक, स्रोत संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed