{"_id":"62b9f243341be801071d295b","slug":"children-going-to-school-through-damaged-roads-mirzapur-news-vns661087973","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त मार्गों से होकर स्कूल जा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त मार्गों से होकर स्कूल जा रहे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। एक पहाड़ी विकास खंड के भोजपुर पहाड़ी में, दूसरा कछवां के महामलपुर तथा तीसरा राजगढ़ विकास खंड के धनसिरिया के पास है। इन दिनों सभी मॉडल स्कूलों को जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। मार्ग पर कई जगह छोटे - बड़े गड्ढे हो गए हैं। विभागीय उदासीनता से यह समस्या बनी हुई है।
अभिनव मॉडल विद्यालय पहाड़ी तथा पहाड़ा रेलवे स्टेशन जाने वाली तीन किलोमीटर लंबे भरपुरा- पहाड़ा मार्ग की हालत दयनीय है। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। इससे छात्रों, राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव के नाम पर तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव के प्रयास से कराया गया था। बाद में आरईएस द्वारा सड़क बनाई गई। अब यह सड़क क्षतिग्रस्त है और इसकी मरम्मत की तरफ से किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है। इसी प्रकार मझवां विकास खंड के महामलपुर के मॉडल स्कूल जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसके निर्माण की मांग की जा रही है। राजगढ़ विकासखंड के धनसरिया गांव में मॉडल स्कूल बनाया गया है। जहां जाने के लिए मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग से किसान इंटर कॉलेज के सामने से निकली राजगढ़ - मधुपुर संपर्क मार्ग पर ग्राम पंचायत धनसरिया पड़ता है। यह सडृक लगभग 30 किलोमीटर लंबी है। वर्तमान में क्षतिग्रस्त सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी मिथिलेश कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उधर, पड़री क्षेत्र की भगवती चंडिका धाम तक जाने वाली सात किलोमीटर लंबी सड़क आठ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनवाई गई थी। लेकिन तब से आज तक सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण यह गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर डेढ़ से दो फीट तक गड्ढे हो गए हैं। जिस पर क्षेत्र सहित अन्य जनपदों से भगवती चंडिका मां का दर्शन करने आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कमोवेश यही स्थिति अन्य सड़कों की है। ग्रामीणों द्वारा समय- समय पर उपरोक्त संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हर घल नल योजना के तहत सड़कों को खोदकर पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन मिट्टी को सड़कों पर छोड़ दिए जाने के कारण बरसात के दिनों में राहगीरों का फिसल कर गिरना व घायल होना आम बात हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गड्ढे में तब्दील सड़कों की मरम्मत की मांग की है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया का कहना है कि चंडिका धाम रोड पर जिला पंचायत की ओर से से 450 मीटर सड़क खोदकर सीवर लाइन बिछवाई गई है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है।