फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children going to school beating up due to road dispute

रास्ते के विवाद में स्कूल जा रहे बच्चों की पिटाई

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Children going to school beating up due to road dispute
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदा कला गांव में रास्ते के विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों की विपक्षियों ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी पीटा और धमकी दिया। थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रमिला देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे रास्ते के विवाद को लेकर उसकी पुत्री प्रिया, शिवानी, भतीजी चांदनी, नीलम व किशन को विपक्षियों ने स्कूल जाते समय अपने घर के सामने रोक कर लाठी-डंडे से पिटाई किया। पुत्री प्रिया को बंदूक के कुंदे से मारा। बच्चों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य गए तो उनकी भी पिटाई की गई। बंदूक लहराते हुए धमकी दिया गया कि अगली बार मिले तो गोली मार देंगे। वे पहुंच वाले लोग है। उन पर कार्रवाई नहीं होगी। बताया कि थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि बंदूक का लाइसेंस जब्त कर निरस्त किया जाए। विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed