फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child died in the grip of fire in Madha

Mirzapur News: मड़हा में लगी आग की चपेट में आकर बालक की मौत

Mon, 08 May 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Child died in the grip of fire in Madha
हलिया। क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव के बैगा बस्ती में रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हा में आग गई। इससे मड़हा में सो रहे दो वर्षीय मासूम की आग की चपेट में आकर जलकर मौत हो गई। मड़सा से आग की लपटें उठते देख बालक की मां ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, मड़हा में सो रहे बालक की जलकर मौत हो चुकी थी। आग से गृहस्थी के सामान व खाद्यान्न भी जल गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मनिगढ़ा गांव के बैगा बस्ती निवासी पिंटू बैगा की पत्नी अनीता अपने दो वर्षीय पुत्र छोटकू को मड़हा में सुलाकर चार वर्षीय पुत्र को देखने के लिए कह कर घर से करीब 800 मीटर दूर हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गई थी। इसी बीच मड़हा में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने के कारण उसमें सो रहे दो वर्षीय बालक छोटकू आग की चपेट में आ गया। चार वर्षीय पुत्र आग लगने पर मड़हा से बाहर निकल आया।
विज्ञापन

पानी लेकर लौटने पर मां अनीता ने देखा कि मड़हा से आग की लपटें उठ रही हैं। इस पर उसने शोर मचाया। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, मड़हा पूरी तरह से जल चुका था। उसमें मौजूद बालक भी आग की चपेट में आकर जल गया। इससे उसकी मौत हो गई। मड़हा में रखे गृहस्थी के सामान व करीब पांच क्विंटल खाद्यान्न आदि भी जल गए। उधर, घटना की सूचना पर एसआई हरिकेश राम आजाद मौके पर पहुंचे और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू बैगा कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश के सतना जिले में गए हैं। घटना के बाद माता अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मड़हा में आग लगने से जल कर बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed